Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ की ट्रेनों में अब रिश्वत लेकर सेटिंग नहीं कर पाएंगे टीटीई…

रायपुर।  छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों में अब टीटीई रिश्वत लेकर सीट अलॉट नहीं कर पाएंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पास कैमरा होगा, यदि वो ऐसा करते है तो उनकी करतूत खूद उनके कैमरे में कैद हो जाएगी.

दरअसल यात्रियों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. मंडल के 50 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को बॉडी वार्न कैमरे प्रदान किए गए हैं, जिससे यात्रा के दौरान पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति की निगरानी की जा सके.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह द्वारा एक विशेष बैठक आयोजित कर टिकट चेकिंग कर्मचारियों को बॉडी वार्न कैमरे प्रदान किए गए एवं इनके उपयोग संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया. इस अवसर पर सीनियर डीसीएम ने कर्मचारियों को यात्रियों से संवेदनशील एवं मर्यादित व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिये .

श्री सिंह ने कहा कि बॉडी वार्न कैमरे से टिकट चेकिंग की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और किसी भी विवाद की स्थिति में प्रमाण के रूप में इसका उपयोग किया जा सकेगा. यह तकनीकी सुविधा यात्रियों और कर्मचारियों दोनों के हित में है. साथ ही यह पहल रेलवे प्रशासन और यात्रियों के बीच विश्वास को और मजबूत करेगी.