Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अब अपराध के लिए छत्तीसगढ़ में कहीं कोई जगह नहीं बचेगी, अपराधिक मानसिकता को कुचल दिया जाएगा : केदार गुप्ता

रायपुर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा है कि जो प्रश्रय अपराधियों को कांग्रेस के संरक्षण में मिला, जिन अधिकारियों ने आपराधिक प्रवृत्ति को लोगों को प्रश्रय दिया, अपराधों का वह जंगलराज धीरे-धीरे समूल नष्ट होगा। श्री गुप्ता ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे मेहनत से अपना रोजगार करें, आत्म सम्मान के साथ जीएँ। अब अपराध के लिए छत्तीसगढ़ में कहीं कोई जगह नहीं बचेगी और प्रदेश कुछ दिनों में देखेगा कि अपराधियक मानसिकता को कुचल दिया जाएगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेसी यह कतई न भूलें कि भारतीय जनता पार्टी रीति-नीति, विचार, सिद्धांत और राष्ट्रवाद पर काम करती है। भारतीय जनता पार्टी का बड़ा विषय राष्ट्रवाद का सिद्धांत और विचार है। उसके अनुरूप काम कर रही है। काँकेर जिला भाजपा उपाध्यक्ष असीम राय की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि जो अभी नक्सलवाद की आड़ में बस्तर के क्षेत्र में टारगेट किलिंग हो रही है, उस हत्या में राजनीतिक हत्या का संदेह होता है और नक्सलवाद की आड़ में जो कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंक रहे हैं, उनका पर्दाफाश होगा। नक्सलवाद की आड़ में की गई इस हत्या, जिसमें राजनीतिक हत्या का संदेह प्रबल नजर आ रहा है, का पर्दाफाश होगा और दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा।