Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवैध होर्डिंग्स, फ्लैक्स लगाने वालों की अब खैर नहीं, इंदौर से सीख लेकर नगर निगम ने की पहल

दुर्ग।  भिलाई नगर निगम में भी अब इंदौर की तरह अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स नजर नहीं आएंगे। शहर के स्ट्रीट पोल और दीवारों पर बेतरतीब होर्डिंग लगाने वालों पर नगर निगम कार्रवाई करेगी। इसके लिए राजनीतिक और सामाजिक रूप से भी जनजागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल की शुरुआत प्रशिक्षण टूर के बाद इंदौर दौरे से लौटे महापौर नीरज पाल ने की है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में सभी नगरीय निकायों को स्वच्छ बनाने और स्वच्छता रैंकिंग में आगे आने के लिए राज्य सरकार अब अन्य राज्यों के नंबर वन नगरीय निकायों का अपने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को विजिट करा रहे. वहां की व्यवस्थाओं को अपने नगरीय निकायों में अपनाने के लिए शैक्षणिक भ्रमण पर भेजे जा रहे हैं।

एमआईसी की सहमति से महापौर ने तैयार किया प्रस्ताव

इस बार दुर्ग जिले के सभी नगरीय निकायों के महापौर, नगर निगम कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारी इंदौर नगर निगम के 3 दिवसीय दौरे पर थे, जहां वेस्ट मैनेजमेंट और पब्लिक अवेयरनेश, मॉनिटरिंग पर प्राथमिक तौर पर काम किया जा रहा है। वहीं भिलाई निगम को स्वच्छ बनाने के लिए इंदौर नगर निगम की तरह अवैध होर्डिंग और पोस्टर लगाने पर अब कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अलग से नियम बनाए जाएंगे। इसके लिए भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल ने एमआईसी की सहमति लेकर प्रस्ताव तैयार किया है। वहीं सार्वजनिक प्रचार प्रसार के लिए यूनिपोल और एलईडी स्क्रीन के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।