Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गुंडे-बदमाशों की अब खैर नहीं : एक्शन में पुलिस, शहर में उपद्रवियों का निकाला जुलूस

खैरागढ़। जिला मुख्यालय में आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला। सड़कों पर कुछ चेहरों पर शर्म की लाली थी तो वहीं आम लोगों के चेहरों पर संतोष की झलक थी। यह सब खैरागढ़ पुलिस की उस सख्त कार्रवाई के चलते हुआ, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलाने और उपद्रव करने वालों को न केवल गिरफ्तार किया गया, बल्कि उन्हें सरेआम शहर में पैदल घुमाकर जुलूस निकाला गया।

पुलिस ने यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की, जो खुलेआम सार्वजनिक स्थलों को नशे का अड्डा बना रहे थे। धरमपुरा, तूरकारीपारा और दाऊउचौरा क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने पांच आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा, जो सड़क किनारे शराब पिलाने की सुविधा मुहैया करा रहे थे। इन सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों में अमित कंडारा, चेतन सारथी, गणेश निषाद, संजय ढीमर और मनीष यादव शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन लोगों की वजह से न केवल क्षेत्र की शांति भंग हो रही थी, बल्कि युवाओं को गलत दिशा में धकेलने का काम भी हो रहा था। वहीं दूसरी ओर उन लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की गई, जो क्षेत्र में उपद्रव फैला रहे थे और आम जनजीवन को बाधित कर रहे थे। फनीश उर्फ अमन रजक, भोजराज उर्फ बुटीक रजक और त्रिभुवन ध्रुव नामक व्यक्तियों को पकड़कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस का संदेश – अपराध फैलाने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं

पुलिस ने इन उपद्रवियों को पूरे शहर में पैदल जुलूस के रूप में घुमाया, ताकि समाज में एक स्पष्ट संदेश जा सके कि कानून तोड़ने वालों को अब सरेआम शर्मिंदगी झेलनी होगी। इस कार्रवाई से एक ओर जहां अपराधियों में डर का माहौल बना है, वहीं आम नागरिकों में राहत की भावना देखी जा रही है। खैरागढ़ पुलिस की यह सख्त और संदेशात्मक कार्रवाई यह साफ कह रही है कि शहर में अपराध और अराजकता फैलाने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है।

देखें वीडियो –