Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अब संवरेगा ऐतिहासिक दलपत सागर, मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजाना के तहत 9 करोड़ 88 लाख रुपये स्वीकृत…

जगदलपुर। बस्तर के ऐतिहासिक धरोहर विशाल दलपत सागर को संवारनें और कायाकल्प करने का संकल्प अब शीघ्र साकार रूप पायेगा. शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर के सौंदर्यीकरण करने के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजानांतर्गत शासन से 09 करोड़ 88 लाख रुपए राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक जगदलपुर किरण देव ने ऐतिहासिक दलपत सागर के सौंदर्यीकरण के लिए 09 करोड़ 88 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव व वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है.

बस्तर के ऐतिहासिक धरोहर विशाल दलपत सागर के सौंदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृत होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव ने कहा कि बस्तरवासियों की वर्षों से बहुप्रतीक्षित मांग रही कि दलपत सागर को संवारनें व सुरक्षित करने के लिये योजनाबद्ध रुप से उसका सौंदर्यीकरण होना चाहिए. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में बस्तर का विकास सदैव प्राथमिकता में रहा है. दलपत सागर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिये मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 9 करोड़ 88 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है.

उन्होंने आगे कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के महती प्रयास से हमारे दलपत सागर के योजनाबद्ध सौंदर्यीकरण कार्य को साकार रूप देने की सार्थकता यथाशीघ्र सिद्ध होगी. देव ने कहा कि बस्तरवासियों के मांग के अनुरूप दलपत सागर का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. आने वाले अनेक वर्षों तक दलपत सागर सुरक्षित व प्राकृतिक सुंदरता का प्रतिरूप बना रहे, इस उद्देश्य के साथ दलपत सागर को संवारने योजनाबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण होंगे.