Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अब एक कॉल या व्हाट्सएप मैसेज पर मिलेगी पुलिस सहायता, ‘समाधान सेल’ की हुई शुरुआत, 24 घंटे एक्टिव रहेगा हेल्पलाइन नंबर…

बलौदाबाजार। जिले में आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और पुलिस व जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से ‘समाधान सेल’ की शुरुआत की गई है. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में शुरू हुए इस नवाचार का औपचारिक उद्घाटन आज बलौदाबाजार पुलिस कम्युनिटी हॉल में किया गया.

शिकायत दर्ज करने के लिए केवल एक कॉल या व्हाट्सएप काफी

‘समाधान सेल’ के तहत अब नागरिक हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत, सुझाव या आपराधिक गतिविधियों की सूचना दर्ज करा सकते हैं. यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेगा, जिससे लोग कभी भी संपर्क कर सकेंगे.

शिकायतों का तय समय में समाधान

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने जानकारी दी कि गंभीर अपराध या अवैध गतिविधियों से जुड़ी शिकायतों का समाधान 24 घंटे के भीतर और सामान्य शिकायतों का 72 घंटे में किया जाएगा. इस उद्देश्य के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है जो प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.

सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

जो नागरिक अपराध संबंधी सूचनाएं देंगे, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार का डर या संकोच न हो. यह पहल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में आम नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी.

पुलिस-जनता संवाद को मिलेगा बढ़ावा

‘समाधान सेल’ के माध्यम से पुलिस और आम लोगों के बीच संवाद को मजबूत किया जाएगा. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जब जनता पुलिस पर भरोसा करती है और सक्रिय रूप से संवाद करती है, तो अपराध नियंत्रण में अभूतपूर्व सफलता मिलती है.

आगे और सुधार की योजना

पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि भविष्य में आमजनों से मिले प्रतिक्रिया के आधार पर ‘समाधान सेल’ को और अधिक प्रभावशाली और जनोपयोगी बनाया जाएगा.