Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अब शिक्षकों और विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति होगी अनिवार्य, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी. इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया है. आदेश सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है.

जारी निर्देशों के अनुसार शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए “विद्या समीक्षा केंद्र” मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल का उपयोग किया जाएगा. इसके लिए प्ले स्टोर का लिंक भी विभाग द्वारा जारी किया गया है, ताकि सभी संबंधित अधिकारी और स्कूल आसानी से ऐप डाउनलोड कर सकें.

आदेश में बताया गया है कि यह व्यवस्था पहले प्रदेश के 7 जिलों में लागू की गई थी, जहां इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. इसके बाद अब इसे राज्य के शेष 26 जिलों में भी लागू करने का निर्णय लिया गया है.

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों और विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति की जानकारी नियमित रूप से “विद्या समीक्षा केंद्र” के माध्यम से दर्ज की जाएगी और इसकी लगातार निगरानी की जाएगी. शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय विद्या समीक्षा केंद्र को प्रतिदिन उपस्थिति की जानकारी प्रेषित की जाएगी, जिसके आधार पर नियमित समीक्षा की जाएगी.

स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं.