Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अब 30-40 साल के युवाओं में भी बढ़ रहा घुटनों का दर्द, समय पर न लेने से बन सकता है गंभीर रोग

आमतौर पर लोग घुटनों के दर्द (Knee Pain) को बुढ़ापे की समस्या मानते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आई एक स्टडी ने यह धारणा बदल दी है। अध्ययन के अनुसार अब 30 और 40 की उम्र में भी लोग घुटनों की गंभीर परेशानियों का शिकार हो रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इसके पीछे मुख्य कारण हैं—बढ़ता मोटापा और युवावस्था में खेल-कूद या एक्सरसाइज के दौरान लगी चोटें। यदि इस समस्या पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो यह आगे चलकर गठिया (Osteoarthritis) या समय से पहले घुटनों की सर्जरी तक की स्थिति पैदा कर सकती है।

डॉक्टरों का सुझाव है कि घुटनों के दर्द को हल्के में न लें। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लेने से इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती संकेतों—जैसे चलने-फिरने में दर्द, घुटनों में सूजन या सुबह उठते समय जकड़न—को नजरअंदाज न करें। समय पर कदम उठाने से भविष्य में गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।