Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सभी जिलों में अब ई-ऑफिस से होगा कामकाज, GAD ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब जिला स्तर तक ई-ऑफिस के तहत कामकाज होगा. मंत्रालय के सभी विभागों में पहले से ई-ऑफिस से कामकाज हो रहा है. सामान्य प्रशासन विभाग ने अब सभी जिलाें के कलेक्टरों को डिजिटल पत्राचार का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश जारी किया है.

आदेश में कहा गया है कि जिला स्तर के सभी प्रस्तावों जिसमें विभागाध्यक्ष या शासन स्तर से अनुमोदन की आवश्यकता होती है, ऐसी सभी प्रस्तावों को ई-ऑफिस के FILE के माध्यम से प्रेषित करें. जिला स्तरीय कार्यालय से विभागाध्यक्ष या शासन स्तर के लिए पत्राचार ई-ऑफिस के RECEIPT के माध्यम से करें. केवल अर्द्धशासकीय पत्र अथवा ऐसे वैधानिक दस्तावेज जिसमें मूलप्रति की आवश्यकता हो, हार्डकॉपी के रूप में भेजा जाए.

आगे कहा गया है कि ई-ऑफिस के ‘लेटर सेक्शन’ में फारवर्ड ऑप्शन नहीं है, अतः यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पत्र ई-ऑफिस में Dispatch कर LETTER सेक्शन के माध्यम से न भेजा जाए. शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए डिजिटल पत्राचार करने अपने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें.