Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस, आरोपी के खिलाफ दर्ज है कई मामले

तखतपुर। क्षेत्र के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर राहुल धुरी को तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया और नगर में उसका जुलूस भी निकाला. बता दें कि आरोपी राहुल धुरी पिछले कई महीनों से फरार था. उनके खिलाफ छेड़छाड़, चाकूबाजी, बलवा जैसे 6 मामले दर्ज हैं.

आरोपी राहुल तेवर ग्रुप नाम से गैंग बनाकर मारपीट कर शहर में दहशत का माहौल बनाता था. तखतपुर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने गुंडे बदमाशों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि तखतपुर क्षेत्र में गुंडागर्दी नहीं चलेगी. अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को जेल भेजा जाएगा.

एसपी रजनेश सिंह ने जिले में गंभीर अपराधों के आरोपियों को आपरेशन प्रहार के तहत शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया है. अतिरिक्त पुलिस पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अचर्ना झा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में आज तेवर ग्रुप के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल घरी उर्फ गोलू पिता रमेश धुरी उम्र 21 साल निवासी धुरी पारा देवांगन मोहल्ला तखतपुर को उसके मामा घर ग्राम अमोराकापा, जिला मुंगेली से गिरफ्तार किया गया. आरोपी पूर्व में घटना के बाद अलग-अलग अज्ञात स्थानों पर पुलिस से छिपकर रह रहा था.

आरोपी राहुल कुछ दिन पहले बिलासपुर में बाइक से गिरकर पैर में चोट आने से अपने मामा घर अमोराकापा में रहकर इलाज करा रहा है. इसकी सूचना तखतपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल को मिली. इसके बाद तत्काल पुलिस पार्टी भेजकर आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा गया. आरोपी के विरूद्ध थाना तखतपुर में कुल 6 प्रकरण दर्ज हैं.