Special Story

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

19 अक्टूबर तक रायपुर पुलिस की रिमांड पर रहेगा कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू, पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

रायपुर। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को आज सीबीआई स्पेशल मजिस्ट्रेट भूपेश कुमार बसंत की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने अमन साहू को 19 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। इस दौरान पूछताछ के समय अमन साहू के वकील की उपस्थिति की भी अनुमति दी गई है। अब रायपुर पुलिस कुख्यात गैंगस्टर से आगे की पूछताछ करेगी, जिसके तहत उसकी आपराधिक गतिविधियों और नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

बता दें कि गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर पुलिस ने एक दिन पहले ही प्रोडक्शन वारंट पर झारखंड से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 40 पुलिसकर्मियों की टीम के साथ कड़ी सुरक्षा में सोमवार तड़के उसे रायपुर लाया गया। अमन साहू पर रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एक कारोबारी के ऑफिस के बाहर गोलीबारी कराने का आरोप है। इस मामले में पहले ही पुलिस ने गैंग की एक महिला सदस्य समेत 12 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अमन साहू को आज कोर्ट में पेश करेगी और उसकी रिमांड की मांग करेगी, जिससे गोलीकांड में और भी जानकारी हासिल की जा सके।

झारखंड में अमन के खिलाफ दर्ज हैं दर्जनों मामले

अमन के खिलाफ झारखंड में दर्जनों मामले दर्ज हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन झारखंड के अलग-अलग कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई होती है। इसके साथ ही वह हार्डकोर अपराधी है। इस लिहाज से गिरिडीह जेल प्रशासन अमन की पेशी और सुरक्षा का हवाला देकर अमन को प्रोटेक्शन वारंट में भेजने से बचती है।

यह है पूरी घटना

तेलीबांधा थाने के पास स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी पीआरए ग्रुप के ऑफिस के बाहर 13 जुलाई 2024 को करीब 11 बजे पल्सर बाइक सवार दो शूटरों ने दफ्तर के बाहर पार्किंग एरिया में फायरिंग की। वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर कार में बैठे कारोबारी के ड्राइवर और कर्मचारी घबरा गए और जान बचाकर ऑफिस के अंदर भागे। फायरिंग की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग में 2 से 3 राउंड गोली चलाई। घटना के बाद नकाबपोश शूटर्स मौके से फरार हो गए। जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी की। वहीं, गोली चलाने वाले युवकों की बाइक JH 01 DL 4692 को तेलीबांधा क्षेत्र से बरामद किया गया।

अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार

गोलीकांड मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने झारखंड और पंजाब में स्पेशल टीम गठित कर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पुलिस ने दोनों राज्यों से अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।