Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

3 करोड़ का लोन न चुकाना पड़ा भारी: ज्वेलरी शॉप और होटल को जिला प्रशासन और बैंक ने किया सील

अंबिकापुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में एक ज्वेलरी शॉप और तीन मंजिला होटल को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई 3 करोड़ रुपये के लोन का भुगतान समय पर न करने के कारण की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साल 2019 में एक स्थानीय ज्वेलरी और होटल व्यवसायी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से होटल निर्माण और व्यवसाय विस्तार के लिए 3 करोड़ रुपये का लोन लिया था। लेकिन कोविड काल (2022-23) के दौरान उसने ईएमआई का भुगतान करना बंद कर दिया।

बैंक की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए। बाद में उसे लगभग 1.5 करोड़ रुपये में लोन सेटलमेंट (OTS) करने का मौका भी दिया गया, लेकिन संचालक ने बार-बार के नोटिस और ऑफर पर कोई जवाब नहीं दिया। बैंक के धैर्य की सीमा जब टूट गई, तो सेंट्रल बैंक के अधिकारी जिला प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ शुक्रवार को गुदरी बाजार स्थित संपत्ति पर पहुंचे और ज्वेलरी शॉप व होटल को मौके पर सील कर दिया।

यह होटल और दुकान शहर के बीचों-बीच स्थित 6 डिसमिल जमीन पर तीन मंजिला इमारत में संचालित हो रहे थे, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

प्रशासन और बैंक का सख्त संदेश दिख रहाहै कि “कर्ज लिया है तो चुकाना भी पड़ेगा। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ अब इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी।” यह कार्रवाई शहर के व्यापारिक समुदाय के लिए एक सख्त संदेश है, कि सरकारी और बैंकिंग संस्थानों से लिए गए ऋण का दुरुपयोग और भुगतान में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।