Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सरकार बने महीना भी पूरा हुआ नहीं और भाजपाइयों के सिर में सत्ता की गर्मी चढ़ गई – धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा पत्रकार के साथ की गई मारपीट की घटना का निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार बने अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और भाजपा नेताओं के सिर में सत्ता की गर्मी चढ़ गई है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी शुरू हो गई। अंबिकापुर में जी न्यूज़ के संवाददाता के साथ भाजपा कार्यकर्ता ने धक्का मुक्की किया। इस घटना के पहले बस्तर जिले के बकावंड के राजनगर धान खरीदी केंद्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों के साथ मारपीट और झूमा झटकी किया था जिसके चलते पत्रकार को गंभीर चोट आई थी।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता से किये वादों को पूरा करने से पीछे हट रही है और जनहित में जब पत्रकार सवाल पूछते हैं तब भाजपा के कार्यकर्ता उन्हें डरा धमका कर मौन करना चाहते हैं। 15 साल के भाजपा शासन काल के दौरान भी यही गुंडागर्दी और अराजकता देखने को मिला था। अब इसकी शुरुआत भी हो गई है राज्य सरकार पत्रकारों पर हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।