Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्वच्छ भारत मिशन को साकार कर रहे उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, गांधी उद्यान एवं सिविल लाइन क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा ने आज प्रातः सिविल लाइन स्थित गांधी उद्यान एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में फैली गंदगी, नालियों की स्थिति एवं सड़क किनारे की साफ-सफाई को लेकर नगर निगम अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने की दिशा में श्री मिश्रा का यह निरंतर प्रयास राजधानी रायपुर को स्वच्छ, सुंदर और बीमारी मुक्त बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। बरसात के मौसम में जलभराव, गंदगी और मच्छरों से उपजने वाली बीमारियों को देखते हुए उन्होंने नालियों की सफाई, कचरा निष्पादन और उद्यानों की देखरेख में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि “जनता की समस्याओं का समय पर समाधान कर उन्हें साफ-सुथरा और स्वस्थ वातावरण देना मेरी प्राथमिकता है। राजधानी के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता का लाभ मिले, यह मेरी प्रतिबद्धता है।”

इस निरीक्षण के दौरान जोन 04 के अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन कमिश्नर श्री ध्रुव, वार्ड पार्षद संजना संतोष हियाल, जोन 4 के अभियंता (इंजीनियर) शेखर सिंह, उप अभियंता (इंजीनियर) राखी देवांगन, गोपाल अग्रवाल, वंदना, रमेश अग्रवाल, सी.ए. सुशील अग्रवाल, राम शुक्ला, रवींद्र कतेला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।