Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द, PCC चीफ बैज का बड़ा आरोप, कहा – सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा, मामले को लेकर जाएंगे कोर्ट

रायपुर।     धमतरी के कांग्रेस महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस ने रायपुर में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला बोला. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए भाजपा कई तरह के हथकंडे अपना रही. इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है. कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ पार्टी पूरी मजबूती से खड़ी है. इस मामले को लेकर कोर्ट जाएंगे. न्यायालय पर पूरा भरोसा है, फैसला हमारे पक्ष में आएगा.

धमतरी कलेक्टर की कॉल डिटेल सार्वजनिक की जाए : कांग्रेस

दीपक बैज ने कहा, धमतरी में लोकतंत्र की हत्या हुई है. दबाव में आकर कलेक्टर ने काम किया है. कलेक्टर बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे. धमतरी प्रत्याशी का षड्यंत्र पूर्वक मुख्यमंत्री के निर्देश पर रद्द किया गया है. आपत्ति आने के बाद कल रात को मुख्यमंत्री ने धमतरी कलेक्टर को निर्देश दिया कि कांग्रेस प्रत्याशी के फॉर्म को निरस्त करना है. ऐसे अधिकारियों को सावधान रहना चाहिए. धमतरी कलेक्टर की कॉल डिटेल सार्वजनिक की जाए. इससे पता चल जाएगा कि सरकार का कितना दबाव है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने कहा, विजय गोलछा नगर निगम के पंजीकृत ठेकेदार नहीं है. पीडब्ल्यूडी के सिंगल विंडो ठेकेदार हैं. एक साल पहले उन्होंने काम किया था, जो पूरा हो चुका था. इस चुनाव प्रक्रिया में उन्होंने निगम से एनओसी भी लिया है. इसके बावजूद उनका नामांकन रद्द कर दिया गया.

नए प्रत्याशी के ऐलान पर बैज बोले – नेताओं से चर्चा कर बनाएंगे रणनीति

बैज ने कहा, सभी जगह से NOC होने के बावजूद नामांकन निरस्त कर दिया गया. इस मामले को लेकर कांग्रेस न्यायालय तक जाएगी. नए प्रत्याशी के ऐलान पर उन्होंने कहा, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेंगे. प्रेसवार्ता के दौरान धमतरी के महापौर उम्मीदवार विजय गोलछा, पूर्व मंत्री सत्यनारायण, धमतरी के जिलाध्यक्ष शरद लोहाना समेत अन्य नेता मौजूद रहे.