Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द, कांग्रेस राज्य निवार्चन आयोग से करेगी शिकायत, सत्यनारायण शर्मा ने भाजपा पर लगाया अफसरों पर दबाव डालने का आरोप, कलेक्टर को बताया गुलाम

रायपुर।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग के लिए रवाना हुए. इस दौरान शर्मा ने भाजपा पर अधिकारियों पर दबाव डालने का आरोप लगाते हुए धमतरी कलेक्टर को सरकार का गुलाम बताया.

बता दें कि गुरुवार को धमतरी में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द हुआ. इस मामले को लेकर कांग्रेसी राज्य निवार्चन आयुक्त से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने कहा, भाजपा खरीद फरोख, दबाव की राजनीति कर चुनाव संपन्न कराना चाहती है. शर्मा ने महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने की बात भी कही.

भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, कोर्ट का रास्ता अपनाएंगे : शर्मा

पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा, हमारे प्रत्याशी का नामांकन दबाव पूर्ण निरस्त कर दिया गया है. चुनाव में इस तरह से दबाव रहेगा तो चुनाव की जरूरत क्या है. भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है. इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए. कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है. इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे. शर्मा ने कहा, अधर्म की राजनीति बीजेपी करती है. चुनाव में निष्पक्षता जैसा कुछ नहीं है. हम कोर्ट का रास्ता भी अपनाएंगे.

बता दें कि भाजपा ने कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा को निगम का ठेकेदार बताकर आपत्ति जताई थी. इस मामले में सुनवाई के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया. इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने न्यायालय जाने की बात भी कही है.