Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा पार्षद प्रत्याशी का नामांकन रद्द, इधर टिकट ना मिलने से नाराज कांग्रेस प्रवक्ता की मां ने भरा निर्दलीय नामांकन, क्या मिलेगा वॉकओवर ?

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के सभी निकायों में पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इस बीच देवभोग नगर पंचायत के वार्ड 12 से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। दरअसल यहां भाजपा-कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकन भाजपा प्रत्याशी रानू सोनी की उम्र कम होने से उनका नामांकन रद्द कर दिया है। अब इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी कौशल्या यादव और निर्दलीय प्रत्याशी कुंती रेंगे के बीच मुकाबला है, जो की कांग्रेस जिला प्रवक्ता गोविंद रेंगे की मां है।

बता दें कि भाजपा प्रत्याशी रानू सोनी का नामांकन रिटर्निंग अफसर ने रद्द कर दिया है। इस मामले में देवभोग एसडीएम तुलसी राम मरकाम ने आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी कौशल्या यादव द्वारा उम्र पर लिखित आपत्ति दर्ज कराया था, जिसकी विधिवत जांच व सुनवाई की गई। जांच में भाजपा प्रत्याशी की उम्र 21 वर्ष से कम पाई गई जिसके बाद उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया है।

भाजपा प्रत्याशी रानू सोनी

कांग्रेस को मिल सकता है वॉकओवर

गौरतलब है कि देवभोग नगर पंचायत के वार्ड 12 से कांग्रेस प्रवक्ता गोविद रेंगे ने टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने यहां से कौशल्या यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे नाराज होकर गोविंद रेंगे ने अपनी मां कुंती रेंगे को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ा कर दिया है। अब ऐसे में अगर कांग्रेस अपने नाराज प्रवक्ता और उसकी मां को मनाने में कामयाब हो जाती है तो यह सीट कांग्रेस के लिए वॉकओवर साबित होगी।

बता दें कि इससे पहले, भाजपा प्रत्याशी रानू सोनी का नामांकन रद्द कर दिया गया था, क्योंकि कांग्रेस ने उनकी उम्र को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। अब, वार्ड 12 में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। कांग्रेस, इस वार्ड को जीतने के लिए सभी प्रयासों को तेज कर चुकी है। पार्टी की कोशिश है कि वह नाराज कांग्रेसी गोविंद रंगे को मना कर निर्विरोध जीत हासिल कर सके।

कांग्रेस ने समय रहते बदला प्रत्याशी

देवभोग नगर पंचायत के लिए वार्ड क्रमांक 11 के लिए कांग्रेस ने नेहा यादव को अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन नामांकन दाखिल करते वक्त दस्तावेजों की जांच में नेहा की उम्र 21 वर्ष से कम पाई गई जिसके बाद तत्काल कांग्रेस ने प्रत्याशी बदलते हुए नेहा के देवर मनीष यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।