Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्‍या को राहत नहीं: 3 जून तक रहेगीं ईओडब्‍ल्‍यू की रिमांड पर

रायपुर- छत्‍तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित कोयला घोटाला में गिरफ्तार निलंबित आईएएस रानू साहू और राप्रसे की अफसर सौम्‍या चौरसिया की रिमांड पूरी होने पर ईओडब्‍ल्‍यू ने आज दोनों को कोर्ट में पेश किया। इसके साथ ही ईओडब्‍ल्‍यू ने दोनों से आगे की पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया। ईओडब्‍ल्‍यू के रिमांड आवेदन को कोर्ट ने स्‍वीकार कर लिया। दोनों महिला अफसर फिलहाल ईओडब्‍ल्‍यू की रिमांड पर रहेगीं। दोनों को अब 3 जून को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि कोयला घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में दर्ज मामले में दोनों महिला अफसर जेल में थे। ईओडब्‍ल्‍यू ने दोनों को कोर्ट के निर्देश पर जेल से गिरफ्तार करने के बाद पिछले सप्‍ताह कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया था। कोर्ट ने पहले 4 दिन की रिमांड मंजूर की थी, जिसकी अवधी आज पूरी होने पर ईओडब्‍ल्‍यू ने दोनों को फिर से आज कोर्ट में पेश किया था।