Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आदर्श मतदान केंद्र में पानी-छांव की व्यवस्था नहीं, ईवीएम खराब होने से मतदाताओं में नाराजगी, कई वोटर वापस लौटे

तखतपुर। क्षेत्र में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है. तखतपुर के आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 3 में ईवीएम मशीन खराब होने पर मतदाताओं ने नाराजगी जताई. आदर्श मतदान केंद्र में वोटरों के लिए बैठने के लिए छांव और पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है. इसके चलते वोटर परेशान होते रहे. कई वोटर बाद में आने की बात कहकर वापस लौट गए. लगभग आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा.

पानी-छांव की व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने सीएमओ के ऊपर ढीकरा फोड़ दिया. इस मामले में बातचीत करने सीएमओ को कॉल किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. वहीं इस मामले में कलेक्टर ने जांच कराने की बात कही. कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने बताया कि मशीन खराब होना सामान्य प्रक्रिया है, जिसे समय सीमा पर ठीक कर लिया जाता है. उसका अपना एक प्रोटोकॉल है.

कलेक्टर-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने तखतपुर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और मतदान कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए. तखतपुर में आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां कलेक्टर-एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वहीं ईवीएम मशीन के पास खिड़की खुली रहने पर नाराजगी जताई और बंद करने के निर्देश दिए.

कलेक्टर ने मतदाताओं के लिए पानी सहित छांव की व्यवस्था का जायजा लिया. पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने शांति व्यवस्था बनाए रखने निर्देश दिए. साथ ही जिले के मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की.