Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

Shiv Mar 11, 2026 4 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में संकल्प नाम का कोई भी नक्सल ऑपरेशन नहीं चलाया जा रहा – गृह मंत्री विजय शर्मा

रायपुर।    छत्तीसगढ़ में संकल्प नाम का कोई भी नक्सल ऑपरेशन नहीं चलाया जा रहा है. यह बात गृह मंत्री विजय शर्मा ने कही है. उन्होंने बताया कि विभिन्न समाचार माध्यमों में आज जो प्रकाशित समाचार है, जिसमें कहा गया है कि बीजापुर और तेलंगाना बॉर्डर पर कोई संकल्प नाम का अभियान चलाया गया और संकल्प नाम का अभियान पूरा हो गया है. इस अभियान में 22 नक्सली मारे गए हैं. यह जानकारी गलत है. गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि संकल्प नाम का कोई भी अभियान छत्तीसगढ़ की पुलिस अथवा संयुक्त टीम नहीं चला रहा है.

गृहमंत्री शर्मा ने यह भी कहा कि संकल्प अभियान में 22 नक्सली मारे जाने का आंकड़ा दिया गया है, यह आंकड़ा भी उचित नहीं है. इस आंकड़े से पृथक भी बहुत सारी बातें हैं और इस आंकड़े से पृथक भी आंकड़ा है. इस बात को बड़ी स्पष्टता के साथ में ध्यान रखें. मैं इसका खंडन करता हूं कि संकल्प नाम का कोई अभियान है और जो आंकड़ा दिया गया है अनुचित आंकड़ा है.

ऑपरेशन पूरा होने पर दी जाएगी पूरी जानकारी

उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन सारी चीजों को छोड़कर नक्सली उन्मूलन के लिए छत्तीसगढ़ में अनेक आपरेशन चल रहे हैं तो यह भी एक ऑपरेशन चल रहा है. जब भी ऑपरेशन पूरा हो जाएगा, इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी. इस ऑपरेशन का संचालन विभिन्न हमारे सिक्योरिटी फोर्स एसटीएफ या DRG, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन सभी मिलकर कर रहे हैं.

सुनिए गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान –