Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

निवेदिता चटर्जी इस्तीफा मामला : पुरंदर मिश्रा दीपक बैज के औकात पर आए, कहा- पार्टी में उनकी कोई हैसियत नहीं कि किसी को कुछ बना दें …

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के कमेटी की सचिव निवेदिता चटर्जी ने शुक्रवार को अपने पद से पत्र लिखकर इस्तीफा दे दिया. साथ ही उन्होंने दीपक बैज पर संगठन में लंबे समय से उपेक्षा और जिम्मेदारी न मिलने का गंभीर आरोप लगाया है. इसे लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने निशाना साधते हुए कहा, दीपक बैज की औकात नहीं कि किसी को कुछ बना दे. कांग्रेस हर समय स्वार्थी तत्वों को लेकर राजनीति करती है. वह अब तक कार्यकारिणी की नियुक्ति नहीं कर पाए हैं. उन्होंने नसीहत देते हुए कहा उन्हें (निवेदिता) दीपक बैज के चक्कर में ना पड़े, उन्हें बीजेपी ज्वाइन कर लेनी चाहिए. कांग्रेस जो बोलती है वो कभी नहीं करती है. 

कांग्रेस के ट्रेनिंग प्रोग्राम पर पुरंदर का हमला 

कांग्रेस के ट्रेनिंग प्रोग्राम पर निशाना साधते हुए विधायक पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का चाल चरित्र सब कुछ दोहरा है. कांग्रेस ट्रेनिंग में सबको बुला रही है. जो आदमी आलू से सोना निकालने का प्रयोजन करता रहा उससे क्या ट्रेनिंग लेंगे? विधायक मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देने के लिए ट्रेनिंग दे रहे हैं. बड़े छोटे नेता मिलकर कांग्रेस की स्थिति खराब कर रहे है. 

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी पर पुरंदर ने कसा तंज 

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि दीपक बैज परेशान नहीं है, कार्यकारिणी बना ही नहीं पाते. दीपक बैज को भी कहा था कि कांग्रेस उनके लिए ठीक नहीं है, कांग्रेस छोड़ दो. उन्हें कितने बार समय मिला और कितने बार उन्होंने काम किया. समय मिलता है लेकिन कुछ काम नहीं होता है.