Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पीएम मोदी के खिलाफ महंत के विवादास्पद बयान पर नितिन नबीन का कड़ा जवाब, कहा- प्रदेश की जनता नहीं करेगी बयान को बर्दाश्त, सिखाएगी कांग्रेस को सबक…

रायपुर-  नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादास्पद बयान पर भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि जनता अपने प्रिय प्रधानसेवक के लिए इस प्रकार ने बयान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. कांग्रेस को सबक सिखाएगी. 

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने बुधवार को मीडिया से चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत के बयान पर कहा कि जनता माफ नहीं करेगी. इसका करारा जवाब देगी. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानसेवक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, देश और छत्तीसगढ़ की जनता को मंजूर नहीं है.

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करने का, उन्हे गालियां देने का कांग्रेस का पुराना इतिहास है. इतिहास इस बात का भी गवाह है कि कांग्रेस ने जितनी गालियां पीएम मोदी जी को दी है, जनता ने उसे गहना बनाया है. कांग्रेस को सबक सिखाया है. नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का बयान हिंसक, भड़काऊ और उग्र होने के साथ देश की संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ने वाला भी है.