Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी बनाए गए नितिन नबीन, लता उसेंडी ओडिशा की सह प्रभारी, किसे मिली कहां की जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट…

रायपुर।   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने छत्तीसगढ़ समेत कई प्रदेशों में प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की है. छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी बिहार के विधायक नितिन नबीन को दी गई है. बता दें कि इससे पहले वे सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वहीं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी को ओडिशा का सह प्रभारी बनाया गया है.

जानिए कौन हैं नितिन नबीन?

नितिन नबीन की बात करें तो वे बिहार भाजपा के दिग्गज नेता नबीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं. नितिन नबीन चार बार बांकीपुर से विधान सभा सदस्य (एमएलए) चुने गए हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की थी. ​​इसके अलावा, इसी सीट से प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी को भी इसी चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. नितिन नबीन भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव का पद संभाल चुके हैं. उन्होंने 9 फरवरी, 2021 से 9 अगस्त, 2022 तक बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री के रूप में कार्य किया है.