Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

NHM कर्मचारी संघ ने नए स्वास्थ्य संचालक सह मिशन संचालक से की मुलाकात, लंबित मांगों को लेकर की चर्चा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने राज्य के नए स्वास्थ्य संचालक सह मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आईएएस संजीव झा से मुलाकात की.

गौरतलब है कि हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल में श्री झा को स्वास्थ्य संचालक एवं मिशन संचालक, NHM के पद पर पदस्थ किया गया है. उन्होंने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. पदभार ग्रहण उपरांत NHM कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य विभाग के सेक्टर-19 भवन में पहुँचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया.

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने संघ की विभिन्न लंबित मांगों एवं संगठन से संबंधित मुद्दों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा की. इसी क्रम में संघ पदाधिकारियों ने बताया कि गत दिवस स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा एक कार्यक्रम में यह आश्वासन दिया गया कि हड़ताल अवधि में बर्खास्त किए गए कर्मचारियों की जल्द बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, प्रदेश महासचिव कौसलेश तिवारी, प्रवक्ता पुरन दास, दिनेश चंद्र खर्कवाल, संतोष कुमार चंदेल, डॉ. आलोक कुमार शर्मा सहित संघ के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.