Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स और श्रीराम बिजनेस जोन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, केंद्रीय राज्यमंत्री साहू और रायपुर सांसद हुए शामिल…

रायपुर। श्रीराम बिजनेस जोन डुमरतराई में चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स और श्रीराम बिजनेस जोन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे.

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में तेज़ी से प्रगति कर रहा है. उन्होंने कहा- पूरे प्रदेश में देख रहे हैं… कहीं तेजी से विकास हो रहा है, तो वो हमारा छत्तीसगढ़ है. सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है. रायपुर व्यापार का केंद्र बना हुआ है. डुमरतराई में दवा व्यापारियों को शिफ्ट किया गया है. उन्होंने सभी व्यापारियों को देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया.

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग लाखों रुपये खर्च कर विदेश भ्रमण कर लेते हैं, लेकिन समाज और धर्म के उत्थान के लिए भी हमें दिल खोलकर योगदान देना चाहिए. उन्होंने घोषणा की कि सड़क निर्माण के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये और विधायक मोतीलाल जी की विधायक निधि से 10 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि आज का समय सुविधाओं का है, जितनी बेहतर सुविधाएं होंगी, व्यापार उतना ही आगे बढ़ेगा.

श्रीराम बिजनेस जोन के कोषाध्यक्ष सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार दवा व्यापारियों को चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स में मनोनयन के आधार पर पदाधिकारी बनाया गया है. यह व्यापारिक समुदाय के लिए एक सकारात्मक और उत्साहवर्धक पहल है.

कार्यक्रम में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया. समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही.