Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

टीकाकरण के बाद नवजात की मौत! परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप, जिला अस्पताल में मचा बवाल

कवर्धा। तीन दिन के नवजात का अभी नामकरण भी नहीं हुआ था लेकिन सरकारी अस्पताल में टीकाकरण के बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि टीकाकरण के कुछ देर बाद नवजात शिशु की अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यह चौंकाने वाली और दुखद घटना छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की है।

जानकारी के अनुसार, पंडरिया से प्रसव के लिए लाई गई सोना निर्मलकर नामक महिला ने शनिवार को ऑपरेशन के जरिये एक नवजात को जन्म दिया था। यह दंपत्ति की सात साल बाद पहली संतान थी। नवजात अपनी मां की गोद में पूरी तरह स्वस्थ था और सामान्य रूप से व्यवहार कर रहा था। सोमवार को नवजात को रूटीन टीकाकरण दिया गया और टीका लगने के कुछ देर बाद अचानक मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि सोमवार को हुए रूटीन टीकाकरण के बाद बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई, लेकिन समय पर उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने जिला अस्पताल प्रबंधन और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

शिशु की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जिला अस्पताल के सीएस केशव ध्रुव से इस मामले में हमारे संवाददाता ने बात करनी चाही लेकिन उनका मोबाइल बंद आ रहा है। खबर लिखे जाने तक उनका फोन बंद ही है।

इस मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं परिजन न्याय के लिए कलेक्टर से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक गुहार लगाने की तैयारी में हैं।