Special Story

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

3 नर कंकाल मिलने के मामले में आया नया अपडेट: 45 दिन से लापता मां, बेटी और बेटे की होने की आशंका, परिजन ने इनपर जताया शक …

बलरामपुर। जिले दहेजवार पंचायत के बंद पड़े फ्लाई ऐश ईट भट्टे के पास 3 नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आज सुबह दहेजवार से कुछ लोग ईट भट्टे के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने वहां आसपास नर कंकाल के टुकड़े बिखरे मिले थे। जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं अब इस खबर के फैलने के बाद एक युवक ने आशंका जताई है कि यह नर कंकाल उसकी लापता मौसी, भाई और बहन का है।

बता दें कि यह दावा करने वाले युवक का नाम बिट्टू श्रीवास है। जो जशपुर के कुनकुरी का रहने वाला है, उसने बताया कि उसकी मौसी कौशल्या ठाकुर (उम्र 36 साल) बीते 27 सितंबर को अपनी बेटी बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (उम्र 17 साल) और बेटा मिंटू ठाकुर (उम्र 5 साल) के साथ बाजार जाने के लिए निकली थी, जिसके बाद से तीनों लापता है। बिट्टू ने बताया कि मौसी कौशल्या के पति सूरजदेव ठाकुर और परिजनों ने तीनों की झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में तलाश की, जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने 1 अक्टूबर को तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट कुसमी थाने में दर्ज कराई, लेकिन अब तक उनका कही भी पता नहीं चल सका है।

झारखंड के रहने वाले शख्स पर जताई हत्या की आशंका

बिट्टू ने बताया कि ग्रामीणों इस बीच उन्हें जानकारी मिली की झारखंड में गढ़वा जिले के बरगढ़ में रहने वाले आरिफ अंसारी का कौशल्या के घर में आना जाना लगा रहता था। इसके बाद कौशल्या के पति सूरजदेव ठाकुर ने शक के आधार पर उसके खिलाफ कुसुमी थाने में शिकायत दर्ज कराई। बिट्टू ने बताया की जब पुलिस ने आरिफ ने इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने अपने भाई मुख्तार अंसारी पर शक जताया है। बहरहाल पुलिस सूरजदेव ठाकुर को लेकर बलरामपुर गई है। अगर तीनों के नर कंकाल गुमशुदा महिला और बच्चों से मेल खाते हैं तो उनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।