Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर AIIMS में नई सेवा शुरू, ड्रोन से जाएगी दवाई और ब्लड सैंपल

रायपुर।      रायपुर एम्स में अब ड्रोन की नई सेवाएं शुरू हुई है. ड्रोन सेवा का इस्तेमाल अब दवाएं और ब्लड सैंपल लाने ले जाने में किया जाएगा. AIIMS रायपुर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ड्रोन उड़ाने का प्रतीकात्मक बटन दबाकर इसका शुभारंभ किया. ड्रोन सेवा के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा तक आवश्यक दवाओं और लैब के नमूनों को तेजी से पहुंचाया जाएगा, जो आयुष्मान भारत जैसे हेल्थ मिशन्स का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

AIIMS रायपुर के सीईओ लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) ने बताया कि फिलहाल यह ड्रोन पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सीमित है, लेकिन भविष्य में Airport Authority of India के ग्रीन जोन क्षेत्रों तक इसका विस्तार किया जाएगा. इस उद्घाटन कार्यक्रम में AIIMS रायपुर के फेकल्टी मेंबर्स, नर्सिंग स्टाफ और छात्रों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति के गवाह बने.

आयुर्वेद दिवस पर आयुष मंत्रालय की ये पहलकदमी देश के हेल्थकेयर को एक नया आयाम दे रही है, जिसमें न केवल रोगियों को सुविधाएं बढ़ेंगी बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी और डिजिटल समाधान भी समृद्ध होंगे.