Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की नई उड़ान: 441.85 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर और ब्लॉक स्तर इकाइयों समेत बनेंगे 126 नए बिल्डिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के तहत राज्य में 441.85 करोड़ रुपये की लागत से 126 निर्माण कार्य किए जा रहे हैं. यह मिशन सिर्फ इलाज की सुविधाएं बढ़ाने का काम नहीं कर रहा, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हो रहा है.

इस मिशन के तहत प्रदेशभर में 13 एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं (IPHL), 91 ब्लॉक स्तर की स्वास्थ्य इकाइयां (BPHU), 21 पचास-बिस्तरों वाले और एक पचहत्तर-बिस्तरों वाला क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) की स्थापना की जा रही है. इनमें से कई भवन बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि बाकी कार्य तेजी से जारी हैं. सभी निर्माण मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

CGMSC को मिली जिम्मेदारी, निगरानी के लिए अतिरिक्त अफसर तैनात

इन निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) को दी गई है. कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्माण मंडल में अतिरिक्त उप अभियंताओं की नियुक्ति की गई है. वहीं, मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव, मिशन संचालक (NHM) और प्रबंध संचालक (CGMSC) स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

स्थानीय स्तर पर मिलेंगे रोजगार, गांव-गांव पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा

इस योजना से प्रदेश में न केवल बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे. गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और महामारी जैसी आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता भी बढ़ेगी.

स्वास्थ्य मंत्री बोले – “स्वस्थ छत्तीसगढ़, हमारी पहली प्राथमिकता”

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा,

“प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में जो काम हो रहे हैं, वे आने वाले वर्षों में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर पूरी तरह बदल देंगे. यह सिर्फ ईंट और गारे का निर्माण नहीं, बल्कि एक स्वस्थ समाज की नींव है. हमारी सरकार हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. स्वस्थ छत्तीसगढ़, हमारी पहली प्राथमिकता है.”

प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता, प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मिशन की प्रगति की समय-समय पर समीक्षा करते हैं. छत्तीसगढ़ सरकार भी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. मिशन का उद्देश्य स्पष्ट  है— “हर नागरिक को बेहतर इलाज, हर गांव तक मजबूत स्वास्थ्य ढांचा.