Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

7 कृषि व उद्यानिकी कॉलेजों में तैयार होंगे नये भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वीकृत किये 104 करोड़

रायपुर।     वित्त विभाग ने राज्य के सात कृषि और उद्यानिकी महाविद्यालयों के भवन एवं छात्रावास निर्माण के लिए 104 करोड़ 41 लाख की राशि स्वीकृत की है। यह राशि चपका, जिला बस्तर, सीतापुर जिला अंबिकापुर, रामानुजगंज, जिला बलरामपुर, चिरमिरी, शंकरगढ़, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज, प्रतापपुर, जिला सूरजपुर और पखांजूर जिला कांकेर के महाविद्यालयों को प्रदान की गई है।

वित्त विभाग ने कृषि विभाग के प्रस्ताव पर राज्य के दूरस्थ और आदिवासी इलाकों के 7 कृषि और उद्यानिकी महाविद्यालयों के लिए नए भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके अंतर्गत बस्तर, चपका के शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय में कॉलेज व भवनों के निर्माण के लिए 14 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि को मंजूरी दी है। इसी तरह शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय सीतापुर, शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय रामानुजगंज, शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय चिरमिरी में कॉलेज भवन एवं छात्रावास भवन निर्माण के लिए सभी को 14 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है। शासकीय कृषि महाविद्यालय शंकरगढ़, शासकीय कृषि महाविद्यालय प्रतापपुर और शासकीय कृषि महाविद्यालय पखांजूर के लिए 14 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

उल्लेखनीय है कि भवनों के निर्माण से महाविद्यालयों में शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा प्राप्त होगी। राज्य में कृषि और उद्यानिकी शिक्षा को सशक्त बनाने और छात्रों के लिए एक सुरक्षित व प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक और सुविधाजनक आवासीय सुविधाएं प्रदान करना है।