Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जैवलिन थ्रो के फ़ाइनल में गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, जीता सिल्वर मेडल, पाकिस्तान के अरशद नदीम के नाम गोल्ड

पेरिस।    टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा पेरिस में अपने प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके और उन्हें दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। नीरज ने 6 अटेंप्ट में से सिर्फ एक में ही सही थ्रो कर पाए। बाकी के 5 थ्रो उनके फाउल रहे। नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर का थ्रो अपने दूसरे प्रयास में किया था। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सबसे ज्यादा दूर 92.97 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

बता दें कि इस फाइनल में भले ही नीरज को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। नीरज चोपड़ा ट्रैक एंड फील्ड में लगातार दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं। नीरज चोपड़ा लगातार दूसरे ओलंपिक में मेडल जीता है।

आज फाइनल मुकाबले में नीरज और नदीम ने फाउल के साथ शुरुआत की थी, लेकिन पाकिस्तान के नदीम ने दूसरे प्रयास में ओलंपिक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। नीरज ने भी दूसरे प्रयास में अपने इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ( 89.45 मीटर) किया, लेकिन वह नदीम से आगे नहीं निकल सके। 

नीरज सिर्फ एक ही सफल प्रयास कर सके और उन्होंने छह में से पांच फाउल किए, जबकि नदीम ने छठे प्रयास में 91.79 मीटर का थ्रो किया। यह इस मैच में दूसरी बार था जब नदीम ने 90 मीटर से अधिक का थ्रो किया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।