Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में नकली नोट छाप रहे थे नक्सली, सुरक्षाबलों ने मारी सेंध, मौके से नोटों के सैंपल-मशीन समेत दूसरी चीज़े की जब्त

सुकमा-  जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. यहां जिला बल, डीआरजी बस्तर फाइटर और 50 बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के पास से नकली नोट छापने की मशीन जब्त की है. पुलिस ने इनके पास से मशीन समेत , प्रिंटर ,बड़ी तादाद में इंक के साथ ही अन्य सामग्री जब्त की है. इसके साथ ही 50 , 100, 200 ,500 रुपए के नकली नोट भी बरामद किए है.

सुकमा पुलिस के मुताबिक, उन्हें नक्सलियों की ओर से नकली नोट छापने और चलाने की सूचना मिली थी. इस पर सुकमा पुलिस सतर्क हो गई. इसके बाद तत्काल जिला बल, डीआरजी बस्तर फाइटर और 50 बटालियन सीआरपीएफ की टीम्स ग्राम मैलासुर, कोराजगुड़ा, दंतेशपुरम और आसपास के इलाकों में सर्चिंग के लिए रवाना हुई. इस दौरान ग्राम कोराजगुड़ा के जंगल में सुरक्षा बलों को देखकर नक्सली मौके से भाग निकले. पुलिस की टीम ने कोराजगुडा के जंगलों से प्रिंटर, लोडेड बंदूक, वायरलेस सेट और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है.

पैसो की कमी से जूझ रहे है नक्सली

सुकमा की पुलिस के मुताबिक़ ,’ नक्सली अब पैसो की कमी से जूझ रहे है और इसलिए उन्होंने नकली नोट बनाना शुरू किया है. नक्सली भोले-भाले आदिवासी ग्रामीणों को धोखे में रखकर अंदरुनी क्षेत्रों के साप्ताहिक बाजारों में बहुत लंबे समय से नकली नोट खपा रहे थे.