Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, पर्चा फेंक कर फैलाया दहशत

बीजापुर।  कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर के ग्राम केशामुंडी में नक्सलियों ने बीती रात एक ग्रामीण की पुलिस मुखबिरी के आरोप में निर्ममता से हत्या कर दी. मौके से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन भैरमगढ़ एरिया कमेटी का पर्चा भी बरामद हुआ है. सूचना पर पहुंची भैरमगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण की पहचान केशामुंडी निवासी भदरू सोढ़ी, उम्र 41 वर्ष, पिता- हिडमा के रूप में हुई है. बीती रात नक्सलियों ने भदरू के घर घुस कर कुल्हारी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. मौके से बरामद पर्चे में लिखा है कि वे उसे पहले ही मार देते, लेकिन वह बच गया. गांव में नक्सलियों की जानकारी देने के आरोप में उन्होंने ग्रामीण की हत्या कर दी है.

बता दें, प्रदेश में भाजपा सरकार के आते ही छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तेजी से चल रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री ने 2026 तक नक्सलियों का सफाया करने का लक्ष्य रखा है. इसके बाद से लगातार सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों की मांद में घुस कर उनका सफाया कर रहे हैं. इसके अलावा माओवादियों के कोर क्षेत्र में नवीन सुरक्षा बलों के कैंप निर्माण से माओवादियों का आधार क्षेत्र सिमट रहा है. इस बात की खीझ वे आम निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों पर निकाल रहे हैं.

नक्सली कभी गद्दारी, कभी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर भय का माहौल बनाने के लिए ग्रामीणों की नृशंस हत्या कर अपने जनविरोधी, आदिवासी विरोधी, विकास विरोधी होने का परिचय दे रहे हैं. वहीं कुछ माओवादी सरकार की पुनर्वास नीति योजना का लाभ लेने समाज की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए सरेंडर भी कर रहे हैं. इससे से भी नक्सलियों की परेशानी बढ़ने लगी है.