Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नक्सलियों ने भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, CM साय ने दुख जताते हुए कहा- नक्सली अलोकतांत्रिक कार्यों से समाज में पहुंचा रहे हानि, जारी रहेगी हमारी लड़ाई

रायपुर- सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों का सफाया कर रहे हैं. वहीं लगातार कार्रवाई से घबराए नक्सली अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. बीती रात नक्सलियों ने नारायणपुर के ग्राम दण्डवन में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी. मृतक बीजेपी कार्यकर्ता पंचमदास मानिकपुरी दण्डवन गांव के उपसरपंच के पद में कार्यरत था. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने क्षेत्र में पोस्टर पॉम्पलेट भी फेंके. जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता पर पुलिस को मुखबीरी करने का आरोप है. वहीं नक्सलियों की इस कायराना हरकत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है और कहा कि नक्सली अलोकतांत्रिक कार्यों से समाज में हानि पहुंचा रहे हैं, हमारी लड़ाई इनसे जारी रहेगी.

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, नक्सलियों की कायराना हरकत से नारायणपुर के दंडवन गांव के उपसरपंच एवं भाजपा कार्यकर्ता श्री पंचम दास मानिकपुरी जी की हत्या का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करता हूं. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं. माओवादी अलोकतांत्रिक कार्यों से समाज में हानि पहुंचा रहे हैं. हमारी लड़ाई इनसे जारी रहेगी.