Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर नक्सलियों ने जताया शोक, प्रेस नोट जारी कर कहा – हत्याकांड की जांच हो…

नारायणपुर।   माओवादी संगठन ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर प्रेस नोट जारी किया है. माओवादियों ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की कड़ी निंदा की करते हुए खेद व्यक्त किया है. माओवादी प्रवक्ता समता ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की जांच की मांग की है. बता दें कि अक्सर बस्तर में विषम परिस्थिति में पत्रकार मुकेश चन्द्रकार ने माओवादियों से कई बार मध्यस्थता किया था. सीआरपीएफ के जवान को नक्सलियों के चंगुल से भी छुड़ाकर लाया था।

माओवादी प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट में लिखा है कि आदिवासी इलाका में पैदा होकर पढ़-लिखकर लोकल पत्रकार बनकर मुकेश चंद्राकर एक पहचान बनी थी. जनता की कई समस्याओं और राजनीतिक, सामजिक, सांस्कृतिक विषयाें पर मीडिया के मध्यम से एक्सपोज करते हुए पत्रकारिता की जिम्मेदारी निभा रहा था.

प्रेस नोट में आगे लिखा है कि ठेकेदारों ने विकास के नाम से करोड़ों रुपए का घोटाला किया है. आला अधिकारियों की मिलीभगत में ठेका काम चलता है. यही है मोदी के विकास का माडल. इस दुखद घड़ी में हमारी पार्टी संवेदना व्यक्त करती है.