Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद, तीन घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर नक्सली वारदात हुई है। भोपालपटनम के उल्लुर इलाके के जंगलों में सोमवार को डीआरजी (District Reserve Guard) के जवान सर्चिंग अभियान पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया।

इस हमले में डीआरजी जवान दिनेश नाग शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबल क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर सर्चिंग के लिए निकले थे। तभी रास्ते में आईईडी विस्फोट किया गया।

घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है और आसपास के क्षेत्र की सघन तलाशी ली जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके की ओर रवाना हो गए हैं।