Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नक्सलियों ने किया भारत बंद का आह्वन, गृह मंत्री विजय शर्मा बोले- एक मोहल्ला भी नहीं होगा बंद

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में बीते दिनों जवानों ने मुठभेड़ में कई माओवादियों को ढेर कर सफलता हासिल की, जिनमें माओवादी नेता बसव राजू भी शामिल था. इन कार्रवाई के विरोध में माओवादियों ने भारत बंद का आह्वान किया था. इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने सख्त प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, नक्सलियों द्वारा बुलाए गए बंद का कोई असर नहीं होगा, एक मोहल्ला भी बंद नहीं होगा.

शहीद एएसपी का अंतिम संस्कार, गृहमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

सुकमा जिले के कोंटा इलाके में आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरेपुंजे का अंतिम संस्कार आज रायपुर के महादेव घाट में किया गया. इस मौके पर गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे. उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, एएसपी आकाश गिरेपुंजे एक वीर और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे. उन्होंने स्वयं ही स्थानांतरण को यह कहते हुए टाल दिया था कि जब तक बस्तर को लाल आतंक से मुक्त नहीं कर लेते, तब तक स्थानांतरण नहीं लेंगे.

गृहमंत्री ने कहा कि शहीद आकाश राव हर सूचना पर स्वयं कार्रवाई करते थे. भगवान उनके परिवार को संबल दें. सरकार और पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है. उनकी शहादत को जवान सदैव याद रखेंगे. जवानों की भुजाओं की ताकत से बस्तर एक दिन नक्सल मुक्त जरूर होगा.

IED डिटेक्शन को लेकर सरकार गंभीर

आईईडी ब्लास्ट में जवानों की शहादत को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि IED ब्लास्ट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है. हम IED डिटेक्शन के सिस्टम को और बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में मैन्युअल एक्सपीरियंस जो कुछ भी होता है, उसी आधार पर कार्रवाई होती है. 

कांग्रेस की जांच की मांग पर बोले गृहमंत्री शर्मा

कांग्रेस ने आईईडी ब्लास्ट की घटना पर सरकार से जांच की मांग की है. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, पूरे मामले की जांच की होगी. साथ ही इस घटना से सीख लेकर SOP में बदलाव लेकर आएंगे.

घायल पुलिसकर्मियों से मिलने पहुंचे उप मुख्यमंत्री शर्मा

सुकमा आईईडी ब्लास्ट में एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर और टीआई सोनल ग्वाला भी घायल हुए थे. अस्पताल पहुंचकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.