Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कोरबा से नक्सली रामा इच्छा को किया गया गिरफ्तार

कोरबा 28 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिला कोरबा से एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने छापेमारी कर रामा इच्छा नामक नक्सली को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि एसईसीएल की कोयला खदान में मजदूर था और खदान में मजदूर संगठनों के जरिए नक्सलियों को फंडिंग में मदद करता था। कोरबा के कोयला खदान क्षेत्र से संदिग्ध नक्सली के पकड़े जाने की खबर के बाद स्थानीय पुलिस के साथ ही आम लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही राजधानी रायपुर से पुलिस ने नक्सली दंपति को गिरफ्तार किया था। राजधानी से नक्सली दंपति के गिरफ्तार होने के बाद इनके शहरी नेटवर्क को लेकर जांच एजेंसियों ने जांच शुरू की तो कई चैकान वाले खुलासे हुए। बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में नक्सली आम लोगों के बीच रहकर नक्सली फंडिंग में मदद कर रहे है। इसी कड़ी में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने कोरबा में छापामार कार्रवाई कर रामा इच्छा नामक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि रामा रायपुर से पकड़े गए नक्सली दंपति जग्गू कुरसम और कमला कुरसम के संपर्क में था। जिन्हें 23 सितंबर को चंगोराभाठा, रायपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जग्गू और कमला भैरमगढ़ डिवीजनल कमेटी व एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य थे, जो रायपुर में छिपकर फर्जी दस्तावेजों से रह रहे थे। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की जांच में शहरी नक्सली नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सूत्रों की माने तो जांच एजेंसी रामा से जुड़े कोरबा के अन्य संदिग्धों की जानकारी जुटाकर उनकी भी तलाश कर रही है।