Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

खात्मे की ओर नक्सलवाद : नेशनल पार्क इलाके में 7 माओवादी ढेर, 2 बड़े नक्सली लीडर भी मारे गए

बीजापुर।  नेशनल पार्क इलाके में लगातार तीसरे दिन नक्सलियों के साथ जारी मुठभेड़ में जवानों ने कार्रवाई आक्रमक कर दी है. एंटी नक्सल ऑपरेशन में अबतक 2 टॉप लीडर समेत 7 नक्सली ढेर हो गए हैं. मौके से शव के साथ हथियार और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरमाद किया गया है. इसमें दो AK-47 राइफलें भी शामिल है. फिलहाल आस-पास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन और एरिया डॉमिनेशन जारी हैं.

मुठभेड़ में शनिवार सुबह दो और नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया. इससे पहले 1 करोड़ के इनामी नक्सली लीडर सुधाकर और 45 लाख के इनामी नक्सली भास्कर मारे गए थे. इनके अलावा ढेर अन्य नक्सलियों में दो महिला और 3 पुरुष शामिल हैं, जिनकी शिनाख्ती नहीं हो पाई है.  

3 दिन से ऑपरेशन जारी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नेशनल पार्क एरिया में 5 जून को एंटी नक्सल ऑपरेशन शुरू किया गया था. पहले दिन मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सुधाकर उर्फ गौतम को जवानों ने मार गिराया. इसके अगले दिन 6 जून को सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सुधाकर उर्फ गौतम को ढेर कर दिया. 6 से 7 जून की दरमियानी शाम को मुठभेड़ में तीन नक्सली और मारे गए. आज भी जवानों को अभियान में सफलता मिली. सुबह 2 नक्सली को ढेर कर दिया गया.

अब तक इन नक्सलियों के शव बरामद  :-

1. सुधाकर उर्फ गौतम – सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM).

2. भास्कर – तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य (TSC).

3. 2 अज्ञात महिला नक्सली कैडर.

4. 3 अज्ञात पुरुष नक्सली कैडर.

ऑपरेशन के दौरान जवानों को कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, फिर भी वे लगातार मोर्चे पर डटे रहे. सर्पदंश, मधुमक्खी के डंक, डिहाइड्रेशन और अन्य अभियान से जुड़ी वजहों से कुछ जवान घायल हुए हैं. सभी को तत्काल मेडिकल सहायता प्रदान की गई है. राहत की बात यह है कि सभी जवानों की स्थिति अब सामान्य है।