Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में देशव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर: UFBU ने बताया पूरी तरह सफल

रायपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 27 जनवरी 2026 को आयोजित देशव्यापी बैंक हड़ताल छत्तीसगढ़ में लगभग पूरी तरह सफल रही। हड़ताल के चलते सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, पुराने निजी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा। UFBU ने इसे पूर्णतः सफल आंदोलन बताया है।

प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, बीजापुर, अंबिकापुर, कोरबा, रायगढ़, बलौदाबाजार, राजनांदगांव और धमतरी सहित कई जिलों में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन और रैलियां निकालीं।

राजधानी रायपुर में करीब 500 बैंक कर्मचारी मोतीबाग चौक पर एकत्रित हुए और 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। वहीं दुर्ग-भिलाई में 600 से अधिक बैंक कर्मचारियों ने विशाल रैली निकालकर अपनी मांगों को बुलंद किया।

प्रदर्शनों की खास बात यह रही कि महिला बैंक कर्मचारियों की भागीदारी बड़ी संख्या में देखने को मिली। उन्होंने बैंकिंग सेक्टर में लंबे समय से लंबित 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।

UFBU ने बताया कि भारतीय बैंक संघ (IBA) द्वारा दिसंबर 2023 और मार्च 2024 में की गई सिफारिशों और समझौतों के बावजूद सरकार द्वारा 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को मंजूरी नहीं दी गई। इसके चलते कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।
इसके अलावा 22 और 23 जनवरी 2026 को मुख्य श्रम आयुक्त की अध्यक्षता में हुई सुलह बैठकों से भी कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकल सका। UFBU ने आम जनता को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की और सरकार से 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को शीघ्र लागू करने की मांग दोहराई।