Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को विशेष : ‘स्वामी विवेकानन्द के समावेशी शासन के दृष्टिकोण’ विषय पर व्याख्यान, उपमुख्यमंत्री अरूण साव हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर-   उपमुख्यमंत्री  अरूण साव राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को अटल नगर, नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित तीसरे स्वामी विवेकानंद स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल होंगे। व्याख्यान कार्यक्रम ‘स्वामी विवेकानन्द के समावेशी शासन के दृष्टिकोण’ विषय पर आयोजित किया गया है। इस आयोजन के साथ ही विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। कार्यक्रम शाम 4.30 बजे विश्वविद्यालय के सभागार में शुरू होगा। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. वी.सी. विवेकानंदन स्वागत भाषण देंगे।

गौरतलब है कि यह व्याख्यान कार्यक्रम एचएनएलयू की वार्षिक परंपरा को आगे बढ़ाने के क्रम में हैं, जिसे स्वामी विवेकानन्द की शिक्षाओं का सम्मान और प्रचार करने के लिए 2022 में शुरू किया गया था। विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों, शिक्षकों और इच्छुक व्यक्तियों को इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में भाग लेने और शासन और जननेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की स्थायी विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया है।