Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दिल्ली के बिरसा मुण्डा भवन में यज्ञ के साथ अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सत्येंद्र सिंह ने किया प्रवेश

नई दिल्ली।  जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण हेतु निर्मित भगवान बिरसा मुण्डा भवन में 4-जून, 2025 को जेष्ठ शु. नवमी के शुभ दिन यज्ञ के आयोजन द्वारा प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस निमित्त अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सत्येंद्र सिंह रांची से सपरिवार पधारे थे।

आज यज्ञ के पुनीत अवसर पर दिल्ली प्रतिष्ठित जन तथा कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता भी पधारें। कल्याण आश्रम के संयुक्त महामंत्री विष्णुकांत, अ.भा. व्यवस्था प्रमुख डाॅ. विश्वामित्र, सह-व्यवस्था विजय कुमार, प्रशासनिक संपर्क प्रमुख प्रवीण डोलके सहित कई अखिल भारतीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यज्ञ की पूजाविधि में सत्येन्द्र सिंह एवं चैतन्य अग्रवाल सपरिवार उपस्थित थे और कल्याण आश्रम के संरक्षक शांति स्वरूप बंसल, सत्यपाल जी, प्रांत महिला प्रमुख भारती जी तथा डाॅ. पंखुडी भी सहभागी हुई।

दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार स्थित इस भव्य भवन का काम सभी प्रकार की आवश्यकताओं के साथ पूर्णता की ओर है। आर्कीटेक चैतन्य अग्रवाल एवं संचालन समिति के कार्यकर्ताओं का निर्माण कार्य में विशेष योगदान रहा।

अब कुछ दिनों बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम के साथ शोध केंद्र कार्यरत होगा। वर्तमान समय की मांग को देख यहां देश भर से जनजाति के बारे में शोध करने वाले व्यक्तियों का केन्द्र से जुड़ना, युवा शोधार्थियों का प्रशिक्षण एवं प्रबोधन होगा।