Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत कल से

नई दिल्ली।  भारतीय डाक विभाग प्रतिवर्ष राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाता है, जिसकी शुरुआत 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की स्थापना की वर्षगांठ पर विश्व डाक दिवस (09 अक्टूबर) से होती है। विश्व डाक दिवस का उद्देश्य नागरिकों और संस्थानों में डाक की भूमिका के साथ-साथ वैश्विक, सामाजिक और आर्थिक विकास में डाक की भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के सभी संभागीय कार्यालयों में प्रतिदिन विषयवार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान आयोजित निम्नलिखित कार्यक्रमों में ग्राहकों को डाक विभाग की सभी सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इस वर्ष का विश्व डाक दिवस का थीम है “#POSTFORPEOPLE LOCAL SERVICE. GLOBAL REACH”।


टेक्नोलॉजी दिवस: दिनांक 06-10-2025 को टेक्नोलॉजी दिवस पर संभागीय कार्यालयों एवं प्रधान डाकघर स्तर पर डाक विभाग में प्रयुक्त टेक्नोलॉजी संबंधी Quiz प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

वित्तीय समावेशन दिवस: दिनांक 07-10-2025 को वित्तीय समावेशन दिवस के अवसर पर उपसंभाग स्तर पर डाक जीवन बीमा/ग्रामीण डाक जीवन बीमा के मेलों एवं डाक चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुकन्या समृद्धि सहित विभिन्न बचत योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

फिलाटेली (डाक टिकट संग्रहण) एवं नागरिक केंद्रित सेवा दिवस: दिनांक 08-10-2025 को नागरिक केंद्रित सेवा के अंतर्गत प्रत्येक संभाग के अधीन उपसंभाग में विद्यार्थियों हेतु दो स्कूलों में आधार कैंप का आयोजन किया जाएगा। फिलाटेली दिवस के अवसर पर स्कूलों में ढाई आखर के संबंध में वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें “डिजिटल युग में पत्र लेखन के महत्व” को समझाया जाएगा। ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता, जिसका विषय “Letter to My Role Model” है, के बारे में स्कूलों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। फिलाटेली (डाक टिकट संग्रहण) खाता खोलने हेतु ग्राहकों में प्रचार-प्रसार करके अधिक से अधिक खाते खोले जाने का प्रयास किया जाएगा। फिलाटेली प्रश्नोत्तरी, प्रतियोगिताएं, Quiz, फिलाटेली सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।

विश्व डाक दिवस: दिनांक 09-10-2025 को विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में सभी प्रमुख कार्यालयों में बैनर/पोस्टर इत्यादि का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस अवसर पर “POST FOR PEOPLE LOCAL SERVICE. GLOBAL REACH” के तहत रैली निकाली जाएगी, साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” पहल के लिए वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा संभागों में पोस्टाथन का आयोजन किया जाएगा।

ग्राहक दिवस: दिनांक 10-10-2025 के अवसर पर सभी प्रधान डाकघरों में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दिन समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े नागरिकों को अधिक से अधिक बचत एवं बीमा योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस हेतु राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के साथ मिलकर विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के उत्सव के माध्यम से डाक विभाग अपनी सभी नवीनतम सेवाओं को जनता के बीच ले जाने का प्रयास कर रहा है। सभी संभागों में ग्राहक मिलन सम्मेलन के आयोजन से डाक विभाग अपनी सुविधाओं के सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी प्राप्त करेगा।