Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का कल होगा समापन

रायपुर। वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के द्वारा राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में दिनांक 16 जुलाई से 20 जुलाई तक किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा ने बताया कि आज इस प्रतियोगिता के दौरान रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत सहित अन्य गणमान्य नागरिक खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने स्टेडियम पहुंचे। राजेश मूणत खिलाड़ियों से मिले इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। बच्चों को खेल के प्रति जोड़ना चाहिए ताकि उनके व्यक्तित्व का बेहतर विकास हो। अच्छे प्रदर्शन कर खिलाड़ी देश का नाम रौशन कर रहे है। देश की नरेंद मोदी की सरकार ओर प्रदेश की विष्णुदेव सरकार खेल ओर खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का लगातार प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा ने कहा कि स्टेडियम में खेल के दौरान खिलाड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उनके भोजन और आवास की बेहतर व्यवस्था की गई है । कल होने वाले समापन समारोह में देश भर से आए खिलाड़ियों के साथ ही विशेष अतिथि शामिल होंगे । राष्ट्रीय अध्यक्ष वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन संतोष कुमार अग्रवाल किकबॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने आज खेल के दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उनका प्रदर्शन देखा। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन से सभी खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार किया। 

कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि क्वालिफिकेशन मैचेस चल रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियो के बीच मुकाबला चल रहा है ।