Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ, देशभर के 1500 प्रतिभागी प्रतियोगिता में होंगे शामिल

रायपुर। वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के द्वारा राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में दिनांक 16 जुलाई से 20 जुलाई तक किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा ने बताया कि आज इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव संगठन मंत्री  पवन सायं, खेल मंत्री टंक राम वर्मा , राष्ट्रीय अध्यक्ष वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन संतोष कुमार अग्रवाल, सुभाष राव, नमित जैन, मनीष मंडल, मुरली शर्मा, किकबॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी अभिषेक जैन, कार्तिक डाकुआ, संजय यादव, पुष्पेंद्र गुर्जर सहित गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके पश्चात सभी राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपने राज्य की नाम पट्टीका के साथ पुलिस बैंड की धुन पर शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। फेडरेशन के नियमानुसार रेफरी कोच एवं खिलाड़ियों ने खेल भावना से खेल खेलने एवं खिलाने की शपथ ली। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन से सभी खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार किया। इसके पश्चात् पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्र गान किया गया।

कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि आज पहले दिन म्यूजिकल फार्म्स एवं पॉइंट फाइटिंग इवेंट की क्वालिफिकेशन मैचेस चल रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का कल से सुबह 10:00 बजे से अगला मुकाबला शुरू होगा।