Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नेशनल हेराल्ड केस : भाजयुमो का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

रायपुर। नेशनल हेराल्ड घोटाले के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर ने भारत माता चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ विरोध जताते हुए युवा मोर्चा के पदाधिकारी कांग्रेस कार्यालय ‘राजीव भवन’ की ओर कूच करने निकले.

प्रदर्शनकारियों ने दो अलग-अलग बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. किसी भी भाजपा कार्यकर्ता को कांग्रेस भवन तक पहुंचने नहीं दिया गया.

बता दें कि युवा मोर्चा के इस बड़े प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने भारत माता चौक से लेकर राजीव भवन तक भारी बेरिकेडिंग की थी.

इस दौरान भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कांग्रेस ने देश की जनता को लूटने का काम किया है, अपना जेब भरने के लिए नेशनल हेराल्ड मामले में जिस तरह कांग्रेस प्रोपेगेंडा करके लोगों को भ्रमित कर रही है, उसी का सच लोगों तक पहुंचाने के लिए हम प्रदर्शन और घेराव कर रहे हैं. जब तक कार्रवाई नहीं होगी, ये लोग जेल नहीं जाएंगे, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा. हम अलग-अलग माध्यमों से इस घोटाले और सोनिया गांधी, राहुल गांधी का विरोध करते रहेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि लगभग 2000 करोड़ रुपये का यह घोटाला है. मामला कोर्ट में है, सरकार हमारी है, लेकिन कांग्रेस द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है. सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बचाने के लिए जो भ्रम फैलाया जा रहा है, हम उसका पर्दाफ़ाश कर रहे हैं.