Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नाथ सम्प्रदाय ने योग के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 

भोपाल।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान गोरक्षनाथ को भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी एवं सम्राट विक्रमादित्य-भृतहरी की अवंतिका से प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि नाथ सम्प्रदाय ने योग के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आज भी गौ-रक्षा, योग, अध्यात्म, समाजसेवा में विशेष काम कर रहे है। भारत के लोकतंत्र में शुरू से ही नाथ सम्प्रदाय का प्रतिनिधित्व रहा है। वर्तमान में राज्यसभा सांसद बालयोगी संत श्री उमेशनाथ जी महाराज उज्जैन से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार शाम सामाजिक शोध-संस्थान के सभागृह में आयोजित गोरक्ष शक्तिधाम सेवार्थ फाउंडेशन के तृतीय अखिल भारतीय सारस्वत सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का पुष्प-गुच्छ और शॉल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में “अध्यात्म प्रवाह” पुस्तक का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी अखिल भारतीय सारस्वत पुरस्कार विजेताओं का मैं उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए अभिनन्दन करता हूं। कार्यक्रम में उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल एवं राज्यसभा सदस्य बालयोगी संत उमेशनाथ जी महाराज ने योग और समाजसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वागत भाषण डॉ. शिवनंदन जोशी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद जी महाराज और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा आदि उपस्थित रहे।