Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नारायणपुर पुलिस को मिली सफलता, जनताना सरकार के अध्यक्ष समेत तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर

नारायणपुर।   छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन में पुलिस ने सफलता हासिल की है. दरअसल, नक्सलियों के आधारहीन विचारधारा और उनके शोषण से तंग आकर जनताना सरकार के अध्यक्ष और दो सदस्य ने आज नारायणपुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. तीनों नक्सली कुतुल एरिया कमेटी के है. 

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं जैसे 10 हजार रुपये की मासिक आर्थिक सहायता, तीन वर्ष तक निःशुल्क आवास तथा भोजन, कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण, कृषि भूमि आदि मुहैया कराई जाएगी.

सुकमा में नक्सलियों का आत्मसमर्पण पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं. इससे पहले भी राज्य के अन्य जिलों में कई नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. 2024 से अब तक 79 से अधिक बड़े/छोटे कैडर के माओवादी आत्मसमपर्ण कर चुके है.

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के नाम

1 . रैनू उसेण्डी पिता कोहला उसेण्डी उम्र 48 वर्ष निवासी फरसबेड़ा थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ0ग0) पद- जनताना सरकार अध्यक्ष ।
2 . मैनू वड़दा पिता अगनू वड़दा उम्र 45 वर्ष, निवासी कोड़कामरका थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ0ग0) पद- जनताना सरकार सदस्य।
3 . सन्नू उसेण्डी पिता मुरा उसेण्डी उम्र 35 वर्ष निवासी फरसबेड़ा थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ0ग0) पद- जनताना सरकार सदस्य।