Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कोरबा कलेक्टर पर ननकीराम कंवर का दबाव रंग लाया, प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद टला धरना

रायपुर राजधानी रायपुर में हाउस अरेस्ट किये जाने के बाद पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को मना लिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव से कंवर की मुलाकात। इस मुलाकात में सिंहदेव ने नाराज ननकीराम की मांगों पर जल्द ही सरकार द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिसके बाद देर शाम ननकीराम कंवर अपने समर्थकों के साथ कोरबा वापस लौट गये।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर और कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के बीच विवाद जग जाहिर है। कलेक्टर की कार्रवाईयों का विरोध करते हुए ननकीराम कंवर ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। 15 बिंदुओं में लिखे इस शिकायत पत्र में कंवर ने कलेक्टर को जिले से हटाने की मांग की थी। वहीं उन्होने मांग पूरी नही होने पर सीएम हाउस के सामने 4 अक्टूबर से धरने पर बैठने की धमकी भी दे डाली थी।

इस पत्राचार के बाद भी कोई कार्रवाई नही होनें से क्षुब्ध होकर ननकीराम कंवर शुक्रवार को ही रायपुर पहुंच गये थे। यहां जब वे धरना देने जाने के लिए समर्थकों के साथ जाने लगे, तभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उनका रास्ता रोक लिया। रायपुर पुलिस ने कंवर को गहोई भवन में बाहर से ताला लगाकर अंदर ही बंद कर दिया। जिसके बाद ननकीराम कंवर का गुस्सा फूट पड़ा। उधर गहोई भवन पहुंचे मीडिया कर्मियों से बातचीत में कंवर ने खुद को हाउस अरेस्ट करने की बात कहते हुए प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाये।

कंवर ने कहा….यहीं रवैय्या रहा तो अगले चुनाव में 10 सीट भी मुश्किल

रायपुर में हाउस अरेस्ट होने से नाराज कंवर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि….अगर यही रवैया रहा तो अगली बार प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं बनाएगी। जनता कह रही है कि अगली बार भाजपा को 10 से ज़्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होने आरोप लगाया कि निजी फायदे के लिए बाल्को कंपनी से मिलीभगत करके मुआवजे के नाम पर डीएमएफ में करोड़ों का बंदरबांट किया जा रहा है। कंवर ने प्रदेश में ब्यूरोकेसी के हावी होने की बात को लेकर भी गहरी नाराजगी जतायी।

पूर्व CM बघेल ने इस मुद्दे पर कह दी ये बड़ी बात…!

ननकीराम कंवर के इस विरोध प्रदर्शन और उन्हे हाउस अरेस्ट किये जाने को लेकर कांग्रेस भी सरकार पर हमलावर रही। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि….“वाह! अमित शाह जी! वाह जिस वक्त देश के गृहमंत्री बस्तर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुँचे हैं, ठीक उसी वक्त वरिष्ठ आदिवासी भाजपा नेता, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर जी को रायपुर में “हाउस अरेस्ट” कर लिया गया है. यह दिखाता है कि भाजपा आदिवासियों की आवाज़ को दबाना चाहती है, चाहे वह फिर भाजपा के अंदर से ही क्यों न उठे. “प्रशासनिक दलाली” के ख़िलाफ़ अपनी आवाज बुलंद करने पर आदिवासी भाजपा नेताओं के साथ भाजपा सरकार का यह कृत्य निंदनीय है.“