Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महादेव सट्टा एप में आया पत्रकार चौहान और मिश्रा का नाम, FIR दर्ज

रायपुर।   ऑनलाइन महादेव सट्टा एप के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है. खुद को पत्रकार बताकर ऑनलाइन सट्टा एप का संचालन करने वाले दो लोगों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने मामला दर्ज किया है. दोनों अभी फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है. बता दें कि दो लोगों को दो दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इन आरोपियों से पूछताछ में कथित दो पत्रकार का नाम सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर गदा चौक सुपेला भिलाई निवासी धीरज महतो पिता मिथलेश महतो (22 साल) ने दोनों लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. धीरज ने पुलिस को बताया कि वो श्रीशंकराचार्य अस्पताल जुनवानी भिलाई के बाहर चाय की दुकान चलाता है. उनकी पहचान खुद को पत्रकार बताने वाले गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा से थी. इन दोनों ने उसके और उसके दोस्त पुरानी बस्ती रावणभाटा निवासी मुकेश तांडी से कुछ डिटेल मांगा और कहा कि वो उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएगा इसलिए वो उसके नाम पर बैंक खाता खुलवाएंगे. रवि और गोविंदा ने उनके नाम पर खाता तो खुलवाया, लेकिन मोबाइल नंबर अपना डलवाकर उस खाते का खुद ही संचालन करने लगे.

जब धीरज ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि तुम्हारे मोबाइल नंबर से खाता सिस्टम में अपडेट नहीं ले रहा है, इसलिए उन्होंने अपना नंबर दिया है. इसके बाद वो लोग उनका खाता और एटीएम लेकर चले गए. कुछ महीने बीत जाने के बाद जब उन लोगों ने खाता वापस नहीं किया तो धीरज ने आईडीएफसी बैंक नेहरू नगर में जाकर दोनों का खाता चेक करवाया. वहां उन्हें बताया गया कि उनके खाते में बड़ी मात्रा में अवैध लेनदेन हुआ है. बैंक मैनेजर ने यह भी बताया कि उनका यह खाता मुंबई से होल्ड कर दिया गया है.

आरोपी धीरज और तांडी ने पूछताछ में किया खुलासा

पुलिस के मुताबिक एसीसीयू और सुपेला पुलिस ने महादेव सट्‌टा एप चलाने वाले धीरज महतो और मुकेश तांडी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया है. पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि उनके साथ मिलकर कथित पत्रकार रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान भी यह काम करते हैं. उनके खाते से लेनदेन उन्हीं दोनों द्वारा किया जा रहा है. पुलिस ने रवि और गोविंदा चौहान सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है. फिरहाल दोनों आरोपी फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.